HRPC अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 में भाग लेंगे गुजरात सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री श्री कौशिक वेकारिया – एक प्रेरणादायक हस्ती
Updatesगुजरात के सबसे युवा एवं ऊर्जावान मंत्रियों में से एक, श्री कौशिक कांतिभाई वेकारिया HRPC अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधार रहे हैं। विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) तथा ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने न्याय व्यवस्था को पारदर्शी और जन-हितैषी बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं।
श्री वेकारिया की यात्रा कम उम्र में ही गांव के सरपंच बनने से शुरू हुई। अपनी सूझ-बूझ और सरकारी योजनाओं व डाटा के सेंटर के प्रभावी उपयोग से उन्होंने देवराजिया गांव की पूरी शक्ल बदल दी और उसे एक आदर्श विकसित गांव बना दिया। यह बदलाव आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है।
जिला भाजपा अध्यक्ष बनते ही उनके मिलनसार स्वभाव और कुशल नेतृत्व ने पूरे अमरेली जिले के कार्यकर्ताओं को एकजुट कर दिया। परिणामस्वरूप तालुका पंचायत, नगरपालिका और जिला पंचायत – सभी चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की, जो पहले कांग्रेस के कब्जे में थे।
2022 में पार्टी ने उन्हें अमरेली विधानसभा सीट से टिकट दिया। श्री वेकारिया ने गुजरात के बड़े नेताओं – दिलीपभाई संघाणी, पुरुषोत्तम रूपाला, बावकुभाई उंधड़ जैसे पूर्व मंत्रियों को हराने वाले दिग्गज कांग्रेसी नेता श्री पैरेश धानाणी को 48,000 से अधिक मतों की रिकॉर्ड तोड़ बढ़त से पराजित किया। यह अमरेली विधानसभा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
मंत्री बनने के बाद उन्होंने विधि विभाग में चैरिटी कमिश्नर कार्यालय को पूर्णतः डिजिटल बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश और आम जनता को तेज़ न्याय मिलेगा। ऊर्जा क्षेत्र में भी नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए वे निरंतर सक्रिय हैं।
“ग्रामीण भारत की प्रगति ही राष्ट्र की सच्ची प्रगति है और अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना मेरा संकल्प है” – यही उनका जीवन मंत्र है।
HRPC परिवार हर्ष और गर्व के साथ घोषणा करता है कि गुजरात के विधि एवं न्याय मंत्री श्री कौशिक कांतिभाई वेकारिया इस ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन की शोभा बढ़ाएंगे। आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
HRPC अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 में आपका स्वागत है।
