गुजरात सरकार के राज्य मंत्री श्री कौशिक कांतिभाई वेकरिया को HRPC महात्मा गांधी राष्ट्रीय मानवाधिकार पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया
Awardह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) के अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन 2025 में गुजरात राज्य के माननीय मंत्री श्री कौशिक कांतिभाई वेकरिया को HRPC महात्मा गांधी राष्ट्रीय मानवाधिकार पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत के उस उत्कृष्ट मानवाधिकार कार्यकर्ता को दिया जाता है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो और देश के नागरिकों के अधिकारों की मान्यता एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो।
श्री कौशिक कांतिभाई वेकरिया ने गुजरात की राजनीति में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अमरेली विधानसभा चुनाव में दिग्गज कांग्रेसी नेता श्री पैरेश धानाणी को 48,000 से अधिक मतों की रिकॉर्ड तोड़ बढ़त से पराजित किया, जो अमरेली विधानसभा के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने गुजरात के बड़े नेताओं जैसे दिलीपभाई संघाणी, पुरुषोत्तम रूपाला तथा बावकुभाई उंधड़ जैसे पूर्व मंत्रियों को हराया था। मंत्री बनने के बाद उन्होंने विधि विभाग में चैरिटी कमिश्नर कार्यालय को पूर्णतः डिजिटल बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और आम जनता को तेज़ न्याय मिलेगा। ऊर्जा क्षेत्र में भी नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए वे निरंतर सक्रिय हैं। इन प्रयासों से पारदर्शिता, न्याय तक पहुंच तथा नागरिक अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।
HRPC अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन 2025 में भारत सहित विश्व की चुनिन्दा हस्तियों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री कौशिक कांतिभाई वेकरिया का यह सम्मान प्रशासनिक सुधारों एवं जनसेवा के माध्यम से मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरणादायी है, जो दर्शाता है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और डिजिटल नवाचार से देश के नागरिकों के अधिकारों को मजबूत किया जा सकता है।
