ब्रांड अम्बेसडर श्रीमती करिश्मा हाड़ा को HRPC महात्मा गांधी राष्ट्रीय मानवाधिकार पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया
Awardह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) के अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन 2025 में भारत की बहुआयामी व्यक्तित्व एवं HRPC की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती करिश्मा हाड़ा को HRPC महात्मा गांधी राष्ट्रीय मानवाधिकार पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत के उस उत्कृष्ट मानवाधिकार कार्यकर्ता को दिया जाता है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो और देश के नागरिकों के अधिकारों की मान्यता एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो।
श्रीमती करिश्मा हाड़ा एक बहुआयामी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं, जिनका करियर एविएशन, मीडिया, सामाजिक संगठनों और नेतृत्वकारी भूमिकाओं से भरपूर है। उन्होंने एविएशन क्षेत्र से करियर की शुरुआत की, जहां एयर एशिया मलेशिया एयरलाइंस, ओमान इंटरनेशनल एयरलाइंस, सिंगापुर एयरलाइंस और स्पाइसजेट एयरलाइंस में वरिष्ठ जिम्मेदारियां निभाईं। दो दशक से अधिक के अनुभव के बाद प्रबंधन क्षेत्र में थार में सीईओ के रूप में रणनीतिक विकास में योगदान दिया। मीडिया जगत में दूरदर्शन राजस्थान (DD राजस्थान) की चैनल हेड के रूप में क्षेत्रीय प्रसारण की गुणवत्ता और सामाजिक मुद्दों से जुड़े कार्यक्रमों को नई पहचान दिलाई।
उनकी उपलब्धियां व्यावसायिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं हैं। समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण में सक्रिय श्रीमती हाड़ा ने 500 से अधिक कार्यक्रमों में निर्णायक की भूमिका निभाई है। वे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बेटी सुरक्षा दल, बेटी स्वालंबी मिशन, निर्भया नशा मुक्ति केंद्र जैसे अभियानों की ब्रांड एंबेसडर हैं तथा महिला अधिकार संरक्षण प्रकोष्ठ की चेयरपर्सन और वीरांगना फाउंडेशन की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इन प्रयासों से महिला अधिकारों, बालिका सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय की रक्षा में उल्लेखनीय योगदान मिला है।
HRPC अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन 2025 में भारत सहित विश्व की चुनिन्दा हस्तियों को सम्मानित किया गया है जिन्होंने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्रीमती करिश्मा हाड़ा का यह सम्मान महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक अभियानों के माध्यम से मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरणादायी है, जो दर्शाता है कि बहुआयामी नेतृत्व से देश के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के अधिकारों को मजबूत किया जा सकता है।
